शहर में खुला टीवीएस का शो रूम

 अब टीवीएस मोटर कंपनी की बाइक खरीदने के लिए लोगों को दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा। अब शहर में ही अपाचे से लेकर टीवीएस कंपनी की हर माडल की बाइक उसके शो रूप में उपलब्ध रहेगी। बुधवार को शहर के सरेया वार्ड नंबर चार में एनएच 28 के किनारे बने टीवीएस मोटर कंपनी के अत्याधुनिक शो रूम का रीजिनल मैनेजर एसबी सिंह तथा अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर टीवीएस कंपनी के एरिया मैनेजर विष्णुकांत सिंह ने आटोमेटेड सर्विस शाप व स्पेयर पार्टस काउंटर का उद्घाटन किया और एरिया मैनेजर सर्विस राजेंद्र मिश्रा ने टीवीएस मोटर कंपनी के व्हीकल की डिलीवरी का कार्य किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आदर्श टीवीएस के सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीवीएस बाइक की संपूर्ण व लेटेस्ट रेंज हमारे शो रूम पर उपलब्ध रहेगी और सर्विस सेंटर की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीवीएस कंपनी के विष्णुकांत सिंह ने बताया कि टीवीएस ही भारत की एकमात्र आटोमोबाइल कंपनी है। जिसके पास मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोपेड इत्यादि समस्त दो पहिया वाहनों की संपूर्ण रेंज उपलब्ध है। इस अवसर पर कंपनी के टेरीटरी मैनेजर, नेटवर्क मैनेजर सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry