पटना को हराकर कोलकाता ने जीता मैच

हथुआ के गोपेश्वर कालेज के खेल मैदान में चल रही राजपातो देवी एवं उर्मिला पाण्डेय मेमोरियल गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गयी है। इस प्रतियोगिता में गुरुवार को कोलकाता पोर्ट तथा आइजी पुलिस पटना की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पटना को दो गोल से हराकर कोलकाता की टीम अगले दौरान में पहुंच गयी।

गुरुवार को मैच शुरू होते ही कोलकाता पोर्ट तथा आइजी पुलिस पटना की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल शुरू होने के साथ ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने तेजी दिखाते हुए एक दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए कई प्रयास किये, लेकिन इस प्रयास में कोलकाता टीम के खिलाड़ियों को ही सफलता मिली। कोलकाता की टीम ने एक के बाद एक दो गोल दाग कर मैच में अपनी बढ़ती बना लिया। मैच समाप्त होने तक कोलकाता की टीम ने यह बढ़त बरकरार रखते हुए मैच को दो गोल से जीत लिया। इससे पूर्व इस मैच का उद्घाटन सिविल सर्जन डा. मदेश्वर प्रसाद शर्मा ने किया। इस मौके पर विधायक अमरेंद्र पाण्डेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, राजन मिश्र सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry