सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर तथा सिधवलिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें सरस्वती पूजा शांति और सौहार्द के साथ मनाने की लोगों से अपील की गयी। इस दौरान अश्लील गीत नहीं बजाने तथा सोमवार को हर हाल में मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश पूजा समितियों को दिया गया। बैठक में दोनों थाना के थानाध्यक्ष सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।