नगर थाना क्षेत्र के नवादा बाजार स्थित राजेन्द्र महतो की मिठाई दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान के अंदर रखे गये तीन हजार नकदी के अलावा तीन गैस सिलेंडर व अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब दुकानदार शुक्रवार की रात्रि दुकान बंद कर घर चले गये थे। इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।