आज होगा जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप का उद्घाटन

नगर के अंबेडकर इनडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। सोमवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार राय ने बताया कि 24 जनवरी तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर 10, अंडर 16, अंडर 19 वर्ग के एकल व डबल्स के अलावा मेंस सिंगल्स व डबल्स एवं महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह के दिन से ही मुकाबले प्रारंभ हो जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी निताशा गुड़िया मुख्य अतिथि तथा उपविकास आयुक्त जिउत सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

Ads:






Ads Enquiry