गृहरक्षक संघ ने जताया रोष

गृह रक्षा वाहिनी का जिला कार्यालय थावे स्थानान्तरित करने की पहल पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने रोष प्रकट करते हुए जिला कार्यालय को जिला मुख्यालय में ही रहने देने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि कार्यालय थावे स्थानान्तरित करने से गृह रक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। विदित हो कि अभी गृह रक्षा वाहिनी का जिला कार्यालय शहर के मिंज स्टेडियम के पास एक किराये के मकान में चलता है।

Ads:






Ads Enquiry