विशेष कैंप में नाम जोड़ने को आए 24 हजार आवेदन

एक जनवरी को अहर्ता तिथि मानकर बिहार विधानसभा की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चले विशेष अभियान के दौरान 24 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। इन आवेदन पत्रों की जांच के बाद मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 मार्च को किया जाना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान प्रारंभ किया गया था। इस अभियान के तहत 22 फरवरी तक नाम जोड़ने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। लेकिन इस अभियान के बीच में 14 फरवरी व 21 फरवरी को जिले के सभी 1673 मतदान केन्द्रों पर आवेदन प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की तैनाती की गयी। विशेष अभियान के दौरान नए वोटरों ने मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के प्रति उत्साह दिखाया। इसी उत्साह का नतीजा रहा कि दो दिनों के इस अभियान में 24,532 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में जिले में मतदाताओं की संख्या 17,28,039 थी। अगर आवेदन देने वाले लोगों में से 22 हजार नाम भी जोड़े गये तो जिले में मतदाताओं की संख्या 17.50 लाख को पार कर जाएगी।

सुधार के लिए आए 3518 आवेदन : संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान विशेष कैंप में मतदाता सूची में सुधार के लिए 3518 आवेदन प्राप्त किये गये। पहले दिन 14 फरवरी के कैंप में 1885 तथा दूसरे कैंप में 1683 आवेदन प्राप्त किये गये।

कब आए कितने आवेदन

विस क्षेत्र 14 फरवरी 21फरवरी

बैकुंठपुर 2507 2054

बरौली 3704 2092

गोपालगंज 2078 990

कुचायकोट 2492 2179

भोरे 1989 2268

हथुआ 1022 1157

कुल 13792 10740

Ads:






Ads Enquiry