मीरगंज थाना क्षेत्र के नरइनियां में एक किराये के मकान में रह रहे विनोद कुमार पड़ित के घर से चोरों ने तीस हजार रुपये नकदी सहित करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया गांव के विनोद कुमार पड़ित अपने किराए के मकान में रात्रि समय सो रहे थे। इसी बीच रात्रि समय छत के रास्ते से कुछ चोर उनके घर में प्रवेश कर गये तथा घर में रखे गये तीस हजार रुपये नकदी के अलावा जेवर व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गृह स्वामी को तब हुई जब वे शनिवार की सुबह सोकर जगे। इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।