शहर से बोलेरो व दो बाइक की चोरी

शहर में इन दिनों वाहन चोरों का आतंक बना हुआ है। शुक्रवार की रात्रि चोरों ने नगर के विभिन्न इलाकों से एक बोलेरो व दो बाइक की चोरी कर ली। तीन वाहनों की चोरी की इस घटना के बाद पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था व गश्ती प्रणाली की पोल खुल गयी।

शुक्रवार की रात्रि नगर के जंगलिया मोहल्ला में स्थित डाक्टर जसमुद्दीन के क्लिनिक के समीप खड़ी एक बोलेरो गाड़ी की चोरी कर ली गयी। बताया जाता है कि विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के दुर्ग मटिहनिया गांव के जाहिद आलम अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने के लिए रात्रि समय डाक्टर जसमुद्दीन के क्लिनिक में आए थे। क्लिनिक में पहुंचने के बाद उन्होंने सड़क पर ही गाड़ी को छोड़ दिया और क्लिनिक के अंदर चले गये। करीब दस मिनट बाद जब वे लौटे तो उनकी बोलेरो अपने स्थान से गायब मिली। नगर के अस्पताल चौक से मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव के मोहम्मद आजाद अली की बाइक चोरी कर ली गयी। घटना के समय वे खुद अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल में आए थे। एक अन्य घटनाक्रम में बड़ी बाजार में सामान खरीदने के लिए पहुंचे नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया वार्ड संख्या 15 निवासी शौकत अली की बाइक चोरी कर ली गयी। वाहन चोरी की इन तीनों घटनाओं को लेकर नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Ads:






Ads Enquiry