बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। घायल सलमा खातून, नजमा खातून तथा हरिओम प्रसाद सहित चारों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।