Gopalganj News: कटेया में 838 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

प्रखंड में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 838 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाया गया। मंगलवार को प्रपत्र नौ में सभी पदों के लिए सूची का प्रकाशन कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूरे प्रखंड में मुखिया के लिए 72 महिला व 79 पुरुष, पंचायत समिति के लिए 60 महिला व 52 पुरुष, सरपंच के लिए 31 महिला व 30 पुरुष, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 205 महिला व 172 पुरुष एवं ग्राम कचहरी के पंच के लिए 78 महिला व 59 पुरुष के नामांकन पत्र वैद्य पाए गये।

Ads:






Ads Enquiry