Thu, 02 Jun 2016
थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि प्रतापपुर गांव निवासी लाली देवी का अपने ही गांव के कुछ लोगों ेसे जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को कुछ लोगों ने उन्हें लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर घायल महिला का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।