Gopalganj News: जाम से थम गयी शहर की रफ्तार, परीक्षार्थी परेशान

सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षाथिर्यो और उनके साथ आए अभिभावकों की भारी भीड़ के कारण शहर की रफ्तार थम गई। शहर के अम्बेडकर चौक से लेकर जंगलिया मोड़ तक जाम लग गया। जाम से निकलने के लिए लोग एक दूसरे से जूझते रहे। जाम के कारण परीक्षार्थियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यही स्थिति मीरगंज नगर की भी रही। इस दौरान जाम को हटाने के लिए पुलिस के जवान भी पसीना बहाते रहे।

सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन सुबह आठ बजे ही केन्द्रों पर परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों के पहुंचने के कारण भारी भीड़ केन्द्रों पर दिखी। आलम यह रहा कि अम्बेडकर चौक से जंगलिया मोड़ तक घंटों जाम लगा रहा। जाम का यही नजारा शहर के स्टेशन रोड में भी दिखा। पहली पाली की मैट्रिक परीक्षा दोपहर समय जैसे ही समाप्त हुई फिर पूरा शहर जाम की चपेट में दिखा। पहली पाली की परीक्षा देकर परीक्षार्थी और उनके साथ आये उनके अभिभावक परीक्षा केंद्रों से अपने-अपने ठिकाने से निकल पड़े। जिससे अप्रत्याशित रूप से भीड़ बढ़ जाने से पूरा शहर जाम में फंस गया। नगर के अंबेडकर चौक से जंगलिया मोड़ तक स्थिति ऐसी बन गयी कि लोगों को एक-एक कदम आगे बढ़ने में पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान पुलिस के जवान जाम की स्थिति संभालने के लिए जूझते रहे। आलम यह रहा कि पुलिस के जवान एक तरफ जाम की स्थिति को नियंत्रित कर वाहनों को आगे बढ़ने का रास्ता बनाते तो दूसरा इलाका जाम में फंस जाता। जिससे यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी। जाम में फंसे लोग आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे से उलझते भी रहे। कुछ ऐसी ही दशा मीरगंज नगर की भी रही। ऐसे में आम लोगों के साथ ही परीक्षा देने आये छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ा।

Ads:






Ads Enquiry