Gopalganj News: स्टेशन पर घूम रहा युवक गिरफ्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट लिए घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ दरोगा सुरेंद्र मोहन पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए युवक विजयीपुर थाना के धनौती गांव निवासी आकाश कुमार को सोमवार को सोनपुर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चेकिंग अभियान में एएसआई दिनेश करकेटा, इमामुल हक, परमेश्वर सिंह सहित आरपीएफ के जवान शामिल थे।

Ads:






Ads Enquiry