बाइक सवार पर हमला, 20 हजार नकदी छीनी

जादोपुर थाना क्षेत्र के मलाही टोला के समीप रविवार की सुबह कुछ लोगों बाइक सवार दो लोगों को रोककर उनपर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। हमलावरों ने इस दौरान दोनों को घायल करने के बाद उनके पास मौजूद बीस हजार रुपये नकदी छीन ली। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के खवाजेपुर गांव के हिरामन सिंह के घर शनिवार को बारात आयी थी। रविवार की सुबह विदाई के पूर्व हिरामन सिंह अपने एक रिश्तेदार अरविंद सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर शहर में कुछ समान खरीदने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मलाही टोला के समीप कुछ लोगों ने उन्हें जबरन लिया तथा दोनों पर लाठी-डंडा से हमला कर पाकेट में मौजूद बीस हजार रुपये नकदी छीन ली। मारपीट के दौरान घायल हिरामन सिंह व अरविंद सिंह को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry