हंगामे के बीच प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव स्थगित

प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव काफी शोर शराबे एवं हंगामे के बीच स्थगित कर दिया गया। इसके पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश महासचिव व जिला निर्वाची पदाधिकारी कंचन प्रसाद तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजीव शुक्ला की देखरेख में राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में चुनाव कार्यक्रम शुरु हुआ। एक तरफ से वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष यादव चंद गुप्ता को फिर प्रखंड अध्यक्ष बनाने की बात उठते ही दूसरे पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए आपसी सहमति नहीं बन सकी। चुनाव के पूर्व हंगामे की स्थिति को देखते हुए निर्वाची पदाधिकारी कंचन प्रसद ने अगले आदेश तक चुनाव को स्थगित कर दिया।

Ads:






Ads Enquiry