मृत महिला के घर मची रही चीख पुकार

जमुई के समीप सोनो-झाझा मुख्य पथ पर पुल के समीप हुई दुर्घटना में 55 वर्षीया महिला की मौत की खबर आने के बाद मृत महिला के घर पर घंटों चीख पुकार मची रही। इस दुर्घटना में घायल लोगों के परिजन पटना व जमुई के लिए रवाना हो गए।
हादसे में घायल घायल लोगों में भोरे थाना क्षेत्र के सिसई निवासी हरेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी सुमन देवी, पुत्र नीतीश कुमार, कटेया थाना क्षेत्र के अमवा निवासी विनोद यादव, पंचायत समिति सदस्य अच्छेलाल मांझी, जयराम गौड़ की पत्नी सुगान्ती देवी, कवलरही गांव के संतोष यादव एवं इसी गांव के उपेंद्र बीन की पत्नी शैल कुमारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज जमुई के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को ही आधी रात के बाद घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्घटना में मृत महिला के घर पर चीख पुकार मच गई।

हे भगवान, इ का हो गईल
 दुर्घटना में जगराती देवी की मौत की खबर आने के बाद उनके घर में मातम का माहौल व्याप्त हो गया है। काफी खुशी से जगराती देवी घर से देवघर के लिए रवाना हुई थी। तब घर में काफी खुशी का माहौल था। बच्चों ने अपनी दादी से वापसी के समय खिलौना लाने का आग्रह किया था। लेकिन शनिवार को आधी रात के बाद जैसे ही दुर्घटना में उनकी मौत की खबर आई, सारी खुशियां एक झटके में ही बिखर गई। मृत महिला दोनों बेटे किशोर व बबलू तथा बहू का रो-रोकर हाल बुरा था। बार-बार बबलू एक ही बात कह रहा था, हे भगवान, इ का हो गइल।

खबर आने के बाद बदहवास दिखे लोग
 देवधर के लिए गई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद लोग बदहवास हो गए। भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के एक ही परिवार के तीन लोग इसी बस में सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद उनके घर के लोग भी बेहाल दिखे। बस में जाने वाले तमाम तीर्थयात्रियों के परिवार के लोग उनकी खोज खबर लेने के लिए बेचैन हो उठे। कई घायलों के परिवार के लोग पटना व जमुई के लिए रविवार की सुबह रवाना हो गए।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry