Mon, 06 Jun 2016
मीडिया संस्थान द्वारा जल संरक्षण को लेकर चलाए गए अभियान का असर अब शहर से लेकर गांवों में दिखने लगा है। शहर के हजियापुर कैथवलिया वार्ड संख्या आठ के लोग यहां स्थित कुएं को बचाने के लिए आगे आ गए हैं। सोमवार को यहां के युवाओं ने कुएं में उतर कर उसकी सफाई किया। इस अभियान में लोगों ने भी युवाओं का साथ दिया।
जाना माना मीडिया संस्थान जल संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चला रहा है। अभियान का अब आम लोगों में असर दिखने लगा है। सोमवार को हजियापुर कैथवलिया वार्ड संख्या आठ के युवाओं ने गांव स्थित एक कुएं की साफ सफाई करने लगे। युवाओं की पहल में ग्रामीणों ने भी अपना सहयोग दिया और देखते ही देखते पूरे कुएं को साफ सुथरा कर दिया। इस अभियान में युवा मुकेश कुमार, सुनिल कुमार, भोला कुमार, धनंजय कुमार, गोलू कुमार, राजन कुमार, राजू कुमार, रोहित कुमार, राजा बाबू सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।