Fri, 03 Jun 2016
थावे थाना क्षेत्र के अमैठी कला गांव में कुछ लोगों ने एक दंपती को मारपीट कर घायल करने के बाद जेवर सहित नगदी छीन लिया। इस घटना को लेकर घायल ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि अमैठी कला गांव निवासी विंध्याचल कुमार गुरुवार की देर शाम अपने घर में बैठे थे। उसी समय उनके गांव के निवासी घनश्याम साह तथा मुरारी साह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और विंध्याचल कुमार को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच उन्हें बचाने पहुंची उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। बताया जाता है कि दंपती को घायल करने के बाद हमलावर घर में रखे बक्सा को तोड़ कर गहना, कपड़ा तथा दो हजार रुपया लेकर भाग निकले। इस घटना को लेकर विंध्याचल कुमार ने घनश्याम साह सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।