Gopalganj News: मुखिया पर हमले के आरोपी सहित चार गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 
 कुचायकोट पंचायत की निवर्तमान मुखिया कांति देवी पर हमले की घटना में संलिप्त आरोपी सहित विभिन्न मामलों में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनकी पुलिस को कुछ समय से तलाश थी।
जानकारी के अनुसार गत 26 मई को कुचायकोट बाजार स्थित निवर्तमान मुखिया कांति देवी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में विनोद राम सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद विनोद राम को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। उधर बरौली थाने की पुलिस ने एक आपराधिक मामले में नामजद बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पप्पू सिंह उर्फ संजय कुमार सिंह तथा प्रमोद साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कटेया थाना क्षेत्र के महुअवां गांव में भूमि विवाद को लेकर हीरामती मांझी पर हुए हमले की घटना में नामजद इसी गांव के रामज्ञान महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हथुआ थाना क्षेत्र के आइटीआइ मोड़ के समीप मनीछापर गांव के असगर अली पर हुए हमले की घटना में नामजद मछागर जगदीश गांव के कप्तान साह को पुलिस ने जेल भेज दिया।
Ads:






Ads Enquiry