Gopalganj News: सड़क के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2016

सड़क के लिए गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथरा में महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जिससे स्कूल में पढ़ाई ठप हो गई। महिलाएं स्कूल तक सड़क बनाने की मांग कर रही थी। महिलाओं का कहना था कि विद्यालय आने के लिए सड़क नहीं है। बच्चे पगडंडी पकड़ कर विद्यालय आते थे। लेकिन कुछ लोगों ने पगडंडी रास्ते को भी निजी तालाब में खुदवा दिया है। जिससे स्कूल आने का रास्ता बंद हो गया है। ऐसी स्थिति से परेशान महिलाएं गुरुवार को स्कूल पहुंच गई और प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में ताला जड़ दिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक रास्ते की समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक स्कूल चलने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Ads:






Ads Enquiry