Gopalganj News: डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सतीश

Sun, 10 Apr 2016

शहर स्थित मुख्य डाकघर में रविवार को भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। संघ के प्रदेश मंत्री शशि कांत तिवारी ने बताया कि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीस मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमा प्रसाद वाजपेयी तथा पोस्ट मैन संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चन्द्र सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में सतीश नारायण सिन्हा जिलाध्यक्ष, नरेंद्र किशोर पाण्डेय सचिव, नीरज कुमार कोषाध्यक्ष, सुरेश सिंह, अमन कुमार, रेणु देवी तथा शशि देव को संगठन मंत्री चुना गया। बैठक में काफी संख्या में डाक कर्मी मौजूद रहे।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry