Gopalganj News: दहेज के लिए बहू की जलाकर हत्या

Sun, 10 Apr 2016

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पांच साल पूर्व विवाहित एक महिला की उसके ससुराल के लोगों ने जलाकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मृत महिला के भाई के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

जानकारी के अनुसार सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव के नन्दजी मांझी की बहन पुष्पा देवी की शादी पांच साल पूर्व मीरगंज थाना क्षेत्र के बिगहीं बैरिसाल गांव के विश्वकर्मा मांझी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर पुष्पा को उसके पति व ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक नहीं लाने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। लंबे समय तक पुष्पा ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पुष्पा को उसके पति व परिवार के अन्य लोगों ने जलाकर हत्या कर दी तथा घर छोड़कर फरार हो गये। घटना को लेकर थाने में नन्दजी मांझी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें विश्वकर्मा मांझी तथा अजय कुमार सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry