Sun, 10 Apr 2016
जिले में सहकारिता आंदोलन के अग्रदूत सूबे के पूर्व मंत्री स्वर्गीय नगीना राय की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनायी गयी। रविवार को शहर स्थिति कोआपरेटिव बैंक परिसर में स्थिति शहीद नगीना राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय नगीना राय के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिले में सहकारिता आंदोलन के वे अग्रदूत थे। इन्हीं के प्रयास से जिले में सहकारिता बैंक की स्थापना हुई। जो आज बिहार में अव्वल सहकारी बैंक में गिना जाता है। इस मौके पर स्वर्गीय नगीना राय के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प भी दिया गया। माल्यार्पण करने वालों में कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन महेश राय, मोहन बाबू, धर्मदेव सिंह, बैंक के निदेशक रमेंद्र कुमार सिंह, हरिनारायण सिंह, राधारमण सिंह, नसीम अख्तर, मकबुल अहमद, महमूद आलम, क्यामुद्दीन साह, विरेश सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, दीना सिंह, विरेंद्र सिंह सहित कोआपरेटिव बैंक के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।