हल्की धूप पर भारी पड़ी कंपकंपा देने वाली हवाएं

लगातार सातवें दिन ठंड का सितम जारी रहा। ऊपर से घने कोहरे ने ठंड के कहर को और बढ़ा दिया। यह बात अलग रही कि रविवार को तापमान में गिरावट थम गयी। बावजूद इसके सर्द हवा के प्रकोप के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ और लोग दिन में ही अलाव जलाने को विवश हो गये। दिन के बारह बजे के बाद निकली हल्की धूप ने लोगों को कुछ राहत पहुंचायी। बावजूद इसके लोगों की परेशानी कहीं से भी कम होती नजर नहीं आयी।

रविवार की तड़के जिले का तापमान पांच डिग्री पर बना रहा। तापमान में और गिरावट तो नहीं हुई, लेकिन घने कोहरे के कारण ठंड का असर कुछ अधिक ही रहा पड़ा। शनिवार की तरह ही रविवार को भी हल्की धूप निकली। लेकिन सर्द हवा के प्रकोप के बीच पूरे दिन धूप व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। ठंड का आलम यह कि पिछले एक सप्ताह से रात आठ बजे ही सड़कें वीरान हो जा रही हैं। शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रही। रविवार की सुबह जब लोग जगे तो घने कोहरे व सर्द हवाओं ने उनका स्वागत किया। घने कोहरे के कारण दस मीटर दूर की चीज को देख पाना संभव नजर नहीं आया। आलम यह था कि हाइवे पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गयी। सर्द हवा के बीच कोहरे ने लोगों की समस्याओं को और बढ़ा दिया। दिन के करीब 11 बजे तक घने कोहरे का प्रकोप दिखा। ऐसे में ठंड का कहर और बढ़ गया। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश हो गए। दिन के 12 बजे के बाद धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा का बेग कम नहीं हुआ। सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का असर पूरे दिन रहा।

अधिकतम पारा 20 डिग्री पर थमा

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

18 जनवरी 23 09

19 जनवरी 23 09

20 जनवरी 22 08

21 जनवरी 22 07

22 जनवरी 19 06

23 जनवरी 20 05

24 जनवरी 20 05

Ads:






Ads Enquiry