रविवार को जिले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्व मनायी गयी। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदाधिकारी से लेकर विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। रविवार को राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग हितकारी महामंच के तत्वाधान में जिला शिक्षा कार्यालय परिसर स्थित जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह की शुरुआत की गयी। इस मौके पर जननायक के आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया गया। अपने संबोधन में महामंच के जिलाध्यक्ष परमानंद ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के अगुवा और पथ प्रदर्शक थे। उनके विचारों को अपनाने से ही समाज का विकास होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष फुलेश्वर कानू, नंदलाल ठाकुर, ओमप्रकाश पडित, टुनटुन ठाकुर, तारकेश्वर सिंह, रविंद्र महतो, राजेश यादव, झुलन ठाकुर, डा.ललन बिंद, विशाल कौल, ज्योति वर्णवाल, जयहिंद प्रसाद, बब्लू पाण्डेय, रतिकांत साह, रामजी ठाकुर, बबन मांझी, रौशन कुमार आदि ने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। जननायक की जयंती पर उपविकास आयुक्त जिउत सिंह, एडीएम जगदीश प्रसाद सिंह, एडीएम विभागीय जांच हेमंतनाथ देव सहित कई पदाधिकारियों ने भी जिला शिक्षा कार्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ ने भी जननायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। जयंती समारोह में राघवेंद्र मिश्र, अनवर हुसैन, अमित कुमार, अभिरंजन त्रिपाठी, युगुल किशोर पाण्डेय सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।