दहेज के लिए जलाई गई महिला ने दम तोड़ा

थाना क्षेत्र के श्रीपुर खाप गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जला दी गयी एक महिला की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गयी। बताया जाता है कि श्रीपुर खाप गांव निवासी अशोक कुमार यादव की पत्‍‌नी बेबी देवी को उसके ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो महिला के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गयी। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायका के लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला ने शुक्रवार की शाम दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर मृतक महिला के पति अशोक यादव, ननद पूनम कुमारी, रमांति देवी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

Ads:






Ads Enquiry