दहेज के लिए बहू की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के पांच साल बाद महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हरपुर टेंगराहीं गांव में विवाहित रुबी देवी की उसके ससुराल के लोगों ने हत्या कर शव को को गायब कर दिया। घटना को लेकर मृत महिला के पिता ने थाने में अपने दामाद सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।

जानकारी के अनुसार सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव के मोतीलाल चौरसिया की पुत्री रुबी देवी की शादी हरपुर टेंगराहीं गांव के मिथिलेश भगत के साथ पांच साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर रुबी को दो साल तक ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में उसे दहेज में बाद नहीं लाने का आरोप लगाकर ससुराल के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल के लोगों ने रुबी की हत्या कर दी तथा शव को गायब कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मृत महिला के पिता ने इस संबंध में महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी में मिथिलेश भगत, संजीव भगत तथा राजेन्द्र भगत सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry