थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से दो महिला समेत तीन लोग अचेत हो गये। अचेत तीनों लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। अचेत लोगों में बसहा के प्रिंस कुमार, दिघवा की बाबुरानी देवी तथा कतालपुर की अनिता देवी शामिल है।