थाना क्षेत्र के सिवान-सरफरा पथ पर सुरवल गांव के समीप मंगलवार को पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत हो गयी। घटना को लेकर पिकअप गाड़ी के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव में उपेंद्र मांझी का पुत्र बुलेट कुमार अपने मामा के घर रहता था। मंगलवार को किसी कार्य से वह बाइक पर सवार होकर बरौली जा रहा था। इसी बीच सिवान-सरफरा पथ पर सुरवल गांव के समीप तेज गति से आ रही एक पिकअप की चपेट में आ गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। उधर पुलिस पिकअप चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।