पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी थाना क्षेत्र के महरा देउर गांव का ज्ञानचंद बीन बताया जाता है। जिसके पास से पुलिस ने 21 बोतल देशी और विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।