प्रखंड के मध्य विद्यालय सेमरा में जल्द ही हाई स्कूल की पढ़ाई शुरु की जाएगी। इस विद्यालय को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनाने के लिए मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में भूमि पूजन का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि पवन कंस्ट्रक्शन द्वारा उच्च विद्यालय के लिए आठ कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर संकुल समन्वयक संजय कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।