कोआपरेटिव बैंक की सभी शाखाओं में लगेगा एटीएम

कोआपरेटिव बैंक की हरेक शाखा में एटीएम लगाया जाएगा। बैंक के चेयरमैन महेश राय की अध्यक्षता में बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान हरेक जन-जन तक बैंकिंग की सुविधा पहुंचाए जाने को लेकर प्रथम चरण में जिले के 85 पैक्सों को नाबार्ड के सौजन्य से जमा संग्राहक के रूप में चयनित किया गया। इन पैक्सों में पाश मशीन लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान उद्यमियों के विकास के लिए अंडा उत्पादन के क्षेत्र में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दस करोड़ का अल्पकालीन व दीर्घकालीन ऋण देने का निर्णय लिया गया। बैंक के चेयरमैन ने बताया कि वार्षिक आमसभा के लिए बैठक में 29 दिसम्बर की तिथि तय की गयी। बैठक में सत्येन्द्र तिवारी, नरेन्द्र प्रसाद राय, रमेन्द्र सिंह, कुसुम त्रिपाठी, अनु देवी, राकेश शाही, विजन राय, संतोष यादव, इम्तेयाज अंसारी के अलावा नाबार्ड के डीडीएम प्रियरंजन एवं एमडी चन्द्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry