बरौली में दो घरों से हजारों की संपत्ति चोरी

थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घर में घुस कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी से इन चोरियों की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के माधोपुर उत्तर टोला निवासी जग्गू साह तथा उनके परिजन मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच देर रात घर में घुसे चोर हजारों की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने इसी सूचना पुलिस को दिया। इसी थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव में भी मंगलवार की रात एक घर में घुस कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चुरा लिया। बताया जाता है कि बेलसड़ गांव निवासी भागवती गिरी तथा उनके घर के सदस्य मंगलवार की रात अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच रात में घर में घुसे चोरों ने कपड़ा, बर्तन, आभूषण सहित हजारों की संपत्ति चुरा लिया। इन दोनों चोरियों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry