बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे शहर के पुरानी चौक मोहल्ला के निवासियों ने पदाधिकारी से मिलकर रसोई गैस के लिए अधिक कीमत वसूलने जाने का आरोप लगाया। इस मोहल्ले धनी लाल प्रसाद, कुमारी बबिता, नवीन कुमार, प्रकाश कुमार, रामधुल प्रसाद, उज्जवल सोनी, राम बिहारी प्रसाद, जुगुल बैठा आदि ने बताया कि रसोई गैस की घरेलू कीमत गैस एजेंसी द्वारा 716 रुपया लिया जाता है। लेकिन एजेंसी से घर गैस पहुंचाने पर वेंडर 44 रुपया अधिक कीमत वसूलता है। उनका कहना था कि इस संबंध में गैस एजेंसी के प्रबंधक से कई बार शिकायत की गयी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।