बैकुंठपुर व सिधवलिया के सीडीपीओ से जवाब तलब

मंगलवार को टेक होम राशन के वितरण के दौरान हुई जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिलने के बाद जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बैकुंठपुर तथा सिधवलिया सीडीपीओ तथा दोनों प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिका से जवाब तलब किया है। डीपीओ ने सात दिनों के अंदर इन अधिकारियों से जवाब मांगा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को दोनों प्रखंडों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टेक होम राशन का वितरण किया जा रहा था। डीपीओ ने दोनों प्रखंडों में राशन वितरण कार्य की जांच की। जांच के बाद बुधवार को डीपीओ ने बताया कि दोनों प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली। उन्होंने बताया कि जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका स्तर पर केन्द्रों की नियमित जांच नहीं की जाती है। उन्होंने बताया कि अलावा इसके बैकुंठपुर प्रखंड में भंडार गृह की स्थिति भी काफी खराब पायी गयी। ऐसे में दोनों प्रखंड की सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकाओं से जवाब तलब किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry