अभी राजस्व वसूली में हांफ रही राजस्व शाखा

इस शाखा के पास आय के कई स्त्रोत हैं। सैरात वसूली से लेकर दाखिल खारिज से होने वाली आय भी राजस्व शाखा के खाते में ही जाती है। लेकिन इसके बावजूद राजस्व वसूली में अभी भी राजस्व शाखा हांफ ही रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष बीतने में अब महज सवा दो महीने से ही शेष रह गए हैं। लेकिन राजस्व शाखा राजस्व वसूली के लिए मिले लक्ष्य को पाने की दिशा में आधी राह भी नहीं चल सकी है। ऐसे में यह तय है कि इस बार राजस्व शाखा ही राजस्व वसूली के मामले में सरकार को गच्चा देगी।

सरकार ने राजस्व वसूली के लिए हर जिले में राजस्व शाखा की स्थापना की है। इस शाखा के लिए हर वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली के लक्ष्य भी निर्धारित किये जाते हैं। विभागीय आंकड़े ही बताते है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व शाखा को 1,68,58,169 रुपया राजस्व वसूली करने का लक्ष्य दिया गया। लेकिन सैरात वसूली से लेकर दाखिल खारिज सहित आय के कई स्त्रोत होने के बावजूद राजस्व वसूली में राजस्व शाखा अभी भी हांफ रही है। आंकड़े ही बताते हैं कि दिसंबर माह तक राजस्व शाखा लक्ष्य के विरुद्ध साठ प्रतिशत ही राजस्व की वसूली कर सकी। अब वर्तमान वित्तीय वर्ष बीतने में महज सवा दो महीने की शेष रह गए हैं। ऐसे मे विभागीय आंकड़े ही बताते हैं कि इस वित्तीय वर्ष में शायद ही राजस्व शाखा राजस्व वसूली के लक्ष्य तक पहुंच सके।

Ads:






Ads Enquiry