दहेज के लिए पत्‍‌नी को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर हथुआ थाना क्षेत्र के भोजू खां के टोला गांव में विवाहित सलमा खातून की उसके पति व ससुराल के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला को इलाज के लिए हथुआ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सलमा खातून की शादी भोजू खां के टोला गांव के आरिफ खान के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर आरिफ खां तथा उनके भाई समेत परिवार के सदस्यों ने दहेज में डेढ़ लाख रुपये लाने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी जब सलमा मायके से पैसा नहीं ला सकी तो आरिफ खान ने उसकी कमरे में जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर घायल सलमा खातून के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें आरिफ खान, अबरार मियां तथा हसीब मियां सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस कांड अंकित कर मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry