थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मीरगंज और फुलवरिया पुलिस की संयुक्त छापामारी में मारपीट के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि फुलवरिया थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के जटहां गांव में छापामारी कर मारपीट के अभियुक्त व जटहां गांव निवासी राजेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रविवार को ही मीरगंज तथा फुलवरिया पुलिस की संयुक्त छापामारी में पिपराही गांव निवासी बिरा यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।