थाना क्षेत्र के बरौली फत्तेपुर पथ पर प्राथमिक विद्यालय के समीप रविवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बघेजी निवासी चंदन कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी ये बरौली फत्तेपुर पथ पर प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गयी। इस हादसे में चंदन कुमार तथा दूसरे बाइक चालक शेरिया गांव निवासी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।