संदेहास्पद परिस्थिति में ट्रक चालक की मौत

कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच- 28 के किनारे बने एक ढाबा में खाना खाने के बाद एक ट्रक चालक की हालत बिगड़ गयी। चालक को खलासी इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गयी। संदेहास्पद परिस्थिति में चालक की मौत की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि हरियाण के गृहणी जिले के मंदपुर गांव निवासी आंनद कुमार ट्रक लेकर रविवार की सुबह कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच- 28 किनारे बने एक ढाबा पर पहुंचा। ढाबा में खाना खाने के बाद चालक जैसे ही ट्रक में बैठा अचानक उसकी तबीयत काफी खराब हो गयी और वह बेहोश हो गया। बताया जाता है कि ट्रक का खलासी चालक को सदर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गयी। ट्रक चालक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत होने की जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry