बरौली के बलहां में भाई की चाकू घोंप कर हत्या

थाना क्षेत्र के बलहां गांव में आपसी विवाद के बाद शनिवार की रात एक युवक ने अपने सगे भाई तथा भाभी को चाकू घोंप दिया। मौके पर ही भाई की मौत हो गयी, जबकि भाभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई घर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेज दिया। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बलहां गांव निवासी शंभू राम तथा उनके भाई अमावस राम के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार की रात अमावस राम अपने भाई शंभू राम से उलझ गया। विवाद बढ़ने पर अमावस राम ने अपने भाई शंभू राम को चाकू घोंप दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इसी बीच अपने पति को बचाने पहुंची शंभू की पत्‍‌नी रीना देवी पर भी चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। गंभीर हालत में रीना देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि भाई भाभी पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी भाई घर से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चला रही है।

Ads:






Ads Enquiry