पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

अप्रैल व मई माह में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए भावी प्रत्याशियों की सरगर्मी बढ़ गयी है। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा अभी पंचायत में आरक्षण का रोस्टर प्रकाशित नहीं किया गया है। लेकिन अपने अपने अनुमान के अनुसार भावी प्रत्याशियों ने क्षेत्र में भ्रमण शुरू कर दिया है। कई लोगों ने अपनी पत्‍‌नी को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारियां भी शुरू कर दिया है। हालांकि आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन नहीं होने से भावी प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति अभी बनी हुई है।

Ads:






Ads Enquiry