थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप चौर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। रविवार की सुबह चौर में पड़े युवक के शव को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक घड़ी तथा कुछ रुपया बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। लेकिन घटनास्थल पर गिरे भूंजा को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद के कारण युवक की हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह नवादा गांव के समीप चौर में गए कुछ ग्रामीणों ने वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मृत युवक के चेहरे तथा सिर पर धारदार हथियार से काटे जाने के गहरे निशान थे। शव के पास ही एक घड़ी तथा तीन चार रुपया पड़ा हुआ था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। युवक के चेहरे को धारदार हथियार से काटे जाने के कारण पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। लेकिन शव के पास भूंजा पड़ा हुआ देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने पिलाने के दौरान हुए विवाद को लेकर युवक की हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।