Gopalganj News: भूमि विवाद में महिलाओं में मारपीट, दो घायल

Thu, 19 May 2016

थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि ब्रह्माइन गांव निवासी कृष्णावती देवी तथा कमलावती देवी के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने कमलावती देवी की हालत को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry