शहर के राजेन्द्र नगर मोहल्ला स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में खड़ी संतोष कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी। बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति संतोष कुमार निजी विद्यालय परिसर में बाइक खड़ी कर अपने कमरे में चले गये। इसी बीच मौका देखकर चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।