बूथ स्तर पर मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश जारी किया है। मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन के पूर्व इस कार्य को हर हाल में पूर्ण करने को कहा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक बूथ के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश जिला पंचायत राज कार्यालय को दिया है। आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के बाद उसके प्रारुप को 28 दिसम्बर को प्रकाशित करने का निर्देश जारी किया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि आयोग ने गत विधानसभा चुनाव में तैयार की गयी मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम की पहचान बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया है। ताकि गलती से किसी दूसरे वार्ड के व्यक्ति का नाम दूसरे बूथ पर अंकित होने से बचा जा सके। आयोग ने चुनाव को देखते हुए एनआइसी के साफ्टवेयर को भी तैयार करने को कहा है। ताकि मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद उसे वेव पर देखा का सके।

क्या है आयोग का कार्यक्रम

* मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन 28 दिसम्बर को।

* दावा व आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 27 जनवरी से पांच फरवरी तक।

* दावा व आपत्ति का निस्तारण 27 जनवरी से 8 फरवरी तक।

* मतदान केन्द्र की सूची पर आयोग का अनुमोदन 9 से 20 फरवरी तक।

* आयोग से अनुमोदित सूची क अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी।

Ads:






Ads Enquiry