जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीरगंज थाना क्षेत्र के दक्षिण मोहल्ला में बच्चों के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने नीलम देवी, उनके पति शंभू राम तथा पुत्र आदित्य राम को मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर थाने में महावीर राम सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उधर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मंकेश्वर पड़ित तथा उनके पुत्र शैलेश पड़ित सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर थाने में मंकेश्वर पड़ित क बयान पर प्रयाग राम सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।