थाना क्षेत्र के सिल्की बिरइया गांव में बकरी चरने के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सिल्की बिरइचा गांव निवासी लालती देवी की बकरी पड़ोस के एक ग्रामीण के खेत में चरने लगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर लालती देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल महिला के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।