हमारी गांव हमारी योजना के तहत बीआरसी सभागार में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उद्धव प्रसाद यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यशाला में जीविका, कृषि सलाहकार, विकास मित्र, मनरेगा तथा आंगनबाड़ी सेविका को नजरी नक्शा सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यशाला में बीडीओ मीनू कुमार, सीओ करण कुमार, डीपीएम हरिद्वार प्रसाद चौरसिया आदि भी मौजूद रहे।